सैन साल्वाडोर 06 जनवरी (वार्ता) अल साल्वाडोर में रविवार को भूकम्प के तीव्र झटके महसूस किये गये।
अल साल्वाडोर के पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के अनुसार स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 11:08 बजे आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी।
साल्वाडोर के अधिकारियों ने पुष्टि की कि भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ग्वाटेमाला, होंडुरास और निकारागुआ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।
भूकंप का केंद्र ला पाज़ के तट पर प्लाया कोस्टा डेल सोल के दक्षिण-पश्चिम में 33 किमी की गहराई पर स्थित था।
