ग्वालियर में हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मन रहा 77वाँ गणतंत्र दिवस

ग्वालियर: 77वाँ गणतंत्र दिवस आज जिले में हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर कम्पू स्थित एस.ए.एफ. मैदान पर मुख्य समारोह आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर थे। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने समारोह में प्रात: राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि तोमर द्वारा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समारोह का मुख्य आकर्षण रहे। इस अवसर पर आकर्षक विभागीय झाँकियाँ भी निकलीं। गणतंत्र दिवस की वर्षगाँठ पर जिला मुख्यालय समेत विकास खण्ड, तहसील और ग्राम स्तर पर राष्ट्रीयता की भावना पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के बाद कम्पू खेल परिसर के सामने एवं हजार बिस्तर अस्पताल के बगल में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुँचे। तोमर यहां पर आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत बच्चों के साथ सुरूचि पूर्ण भोज में शामिल हुए।

Next Post

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहरण

Mon Jan 26 , 2026
ग्वालियर:गणतंत्र दिवस पर ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सभी शासकीय सेवकों को 77 वे गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी से कहा कि सकारात्मक होकर अपने कर्तव्य […]

You May Like