टेलीकॉम कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इंदौर. देवास नाका स्थित सैटेलाइट कॉलोनी में 30 वर्षीय टेलीकॉम कर्मचारी शिवलेश पिता जनसेवक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह मूल रूप से कटनी का रहने वाला था और अप्रैल से यहां किराये के मकान में अकेला रह रहा था. गुरुवार को उसका शव हॉल में फर्श पर सीने के बल पड़ा मिला. पास में दवाइयां रखी थीं. प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका है, हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी.

शिवलेश मिश्रा टेलीकॉम कंपनी में केबल फाइबर बिछाने का काम करता था. फरवरी में उसकी शादी आकांक्षा से हुई थी और कुछ दिन पहले ही पत्नी मायके गई थी. गुरुवार सुबह उसने परिजनों को सर्दी-बुखार की जानकारी दी थी. डॉक्टर को दिखाने की सलाह पर उसने दोस्त को बुलाया, लेकिन दोस्त के फोन करने पर जवाब नहीं दिया. इसके बाद मकान मालिक की पत्नी ने उसे हॉल में अचेत हालत में देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे लेकर वे कटनी रवाना हो गए.

Next Post

अमृत योजना के तहत घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने के दावों पर उठ रहे सवाल

Sat Sep 12 , 2026
इंदौर. अमृत योजना के तहत घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने के उद्देश्य से नर्मदा लाइन बिछाकर नल कनेक्शन तो लगा दिए गए, लेकिन आज भी शहर के ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां नर्मदा जल की सप्लाई शुरू नहीं की गई है. रहवासी या तो मोहल्लों में लगे सरकारी बोरिंग पर निर्भर […]

You May Like