
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर जिले के बण्डा पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंडा हेलीपैड पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक प्रदीप लारिया सहित प्रभारी कमिश्नर एवं सागर कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
