स्कूल के पांच कमरों के चोरों ने तोड़े ताले, दस्तावेजों से भरी 4 आलमारियां ले गए चोर

जबलपुर।‌ ओमती थाना अंतर्गत क्रिश्चियन हायर सेकेण्डरी स्कूल के पांच कमरों के ताला तोड़कर चोर दाखिला खारिज और दस्तावेजों से भरी आलमारियां चोरी कर ले गए।

पुलिस ने बताया कि श्रीमती उज्जवला लारेंस 68 वर्ष निवासी चंद्रकला स्वीट्स के पीछे ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह क्रिश्चियन हायर सेकेण्डरी स्कूल में मैनेजर के पद पर है। गर्मियों की छुट्टियों के बाद 16 जून से आधिकारिक रूप से स्कूल खुल गया है। 20 जून की सुबह वह स्कूल पहुॅची तो देखी कि स्कूल के रूम नम्बर 1, 2, 3, 4 और 6 के ताले टूटे हुये थे, रूम नम्बर 1 में रखी हुयी लोहे की आलमारियां नही मिली, उक्त आलमारियों में स्कूल के दाखिला खारिज एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। कोई अज्ञात चोर 4 आलमालियां कीमती लगभग 40 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।

Next Post

मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग सार्वजनिक करने से मतदाताओं को हो सकता है खतरा

Sat Jun 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतदान के दिन मतदान केंद्रों की वेब-कास्टिंग के रिकार्ड को किसी व्यक्ति या राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराये जाने की मांग को मतदाताओं की निजता की दृष्टि से एक जोखिम भरा मुद्दा बताया है और कहा है कि इसका उपयोग […]

You May Like