शेयर बाजार में गिरावट

मुंबई, 07 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की पाकिस्तान में की गई जवाबी कार्रवाई के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए आज प्री ओपनिंग सत्र में पांच प्रतिशत से अधिक लुढ़का शेयर बाजार रिकवरी करते हुए मामूली गिरावट पर खुला।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक 173.31 अंक गिरकर 80,467.76 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.35 अंक फिसलकर 24,361.25 अंक पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसस 692.27 अंक की गिरावट लेकर 79,948.80 अंक पर खुला और 79,948.80 अंक के निचले स्तर पर रहा। इसी तरह निफ्टी 146.3 अंक टूटकर 24,233.30 अंक पर खुला और 24,220.00 अंक के निचले स्तर पर रहा।

Next Post

अष्टभुजा मॉ काली मंदिर के विस्तार वाले भाग को संरक्षित करने लें निर्णय

Wed May 7 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने भारतीय पुरातत्व विभाग जबलपुर को निर्देशित किया है कि सिवनी के आष्टा स्थित अष्टभुजा माँ काली मंदिर के विस्तार वाले भाग को संरक्षित करने के संबंध में निर्णय लें। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने इसके लिये चार सप्ताह की […]

You May Like

मनोरंजन