अब भारत की उम्मीदें रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी पर टिकी होंगी। इसके साथ ही एचएस प्रणय पुरुष एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे।
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। इस दौरान भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया है।
नौवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और यांग पो हान को सीधे गेम में 22-20, 21-13 से हराया। पेरिस के एडिडास एरिना में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले को भारतीय खिलाड़ियों ने 43 मिनट में अपने नाम किया और शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
