जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत बस स्टैण्ड बघराजी के पास रेत कारोबारी ने गुर्गों के साथ मिलकर चाचा-भतीजे पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला किया। दोनों घायल हो गए है। मामले में आरोप है कि आरोपी सोने की चैन भी लूटकर ले गए है।पुलिस के मुताबिक उर्मिला कनौजिया पति सुरेश कनौजिया 45 वर्ष निवासी बघराजी चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति सुरेश कनौजिया बस स्टैण्ड बाजार में सामान लेने घर से निकले थे.
तभी बस स्टैण्ड बघराजी के पास राजेश साहू की दुकान के सामने मेन रोड पर पहुंचे उसी समय तेजभान यादव, पंजू यादव एवं गुलसन यादव तीनो निवासी महगवां के मिले और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करते हुए लोहे के पाईप से हमला कर पति को हाथ, पैरों में चोटें पहुंचा दी। भतीजा रमन कनौजिया पति का बीच बचाव करने पहुंचा तो तीनों लोगों ने रमन कनौजिया पर भी लोहे के पाईप से हमला कर उसे भी चोट पहुंचा दी।
जाते समय तीनो बोल रहे थे कि रिपोर्ट किया तो अगली बार जान से खत्म कर देंगे। सुरेश ने बताया कि तेजभान यादव, पंजू यादव, गुलशन यादव ने उस पर एवं भतीजे पर हमला किया है। तेजभान रेत एवं मुरम कारोबारी है जो उसके भतीजे की चैन भी छीनकर ले गया है।
