घोड़ा चौराहा में फुटपाथ पर सजती है दुकान, जाम से नही मिलती निजात

रीवा: शहर का हृदय स्थल घोड़ा चौराहा कहा जाता है सबसे पुराना बाजार यही पर है और खरीददारी के लिये लोगो की भीड़ लगी रहती है. त्यौहार जब नजदीक आता है तो लोगो की भीड़ और बढ़ जाती है लेकिन यहा की व्यवस्था आज तक नही बदली, सडक़ तक दुकानदारो ने अस्थाई कब्जा कर रखा है और फुटपाथ पर दुकाने सजी हुई है, जो जगह बचती है उस पर फल के ठेले खड़े हो जाते है जिसके कारण चौराहे से सब्जी मंडी और फोर्ट रोड़ जाना कठिन हो जाता है.

नगर निगम का उडऩदस्ता दल सायरन मारते हुए घूमता रहता है पर कभी भी यहा किये गये अस्थाई अतिक्रमण एवं फल के ठेलो को नही हटाया जाता. सवाल यह उठता है कि जब त्यौहार में भीड़ बढ़ती है और जाम लगता है ऐसी स्थित में ठेलों को हटाना चाहिये. आये दिन राहगीरो से विवाद की स्थित बनती है. कई बार शिकायत भी की गई पर कोई कार्यवाही नही होती. नगर निगम कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर घोड़ा चौराहा है पर किसी को यहा की अव्यवस्था दिखाई नही देती है. स्थानीय बड़े व्यापारियों का कहना है कि खुद वह परेशान है मोटर साइकल खड़ी करने तक की जगह नही है. जिसके कारण उनकी दुकान ग्राहक नही आते है. वही राहगीरों का कहना है कि पैदल ही बाजार के अंदर जाते है क्योंकि मोटर साइकल खड़ा करने तक की जगह नही है.
अधूरी रह गई कार्यवाही
फोर्ट रोड़ से सब्जी मंडी के अंदर जाने वाले मार्ग पर किये गये दुकानदारो द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिये कार्यवाही पूर्व में शुरू की गई थी लेकिन स्थानीय दुकानदारो के द्वारा विरोध किया गया और समय मांगा गया था कि वह खुद अपना अतिक्रमण हटा लेगे. लेकिन कोई अतिक्रमण नही हटाया गया और नही नगर निगम ने पुन: कार्यवाही की.
प्रकाश चौराहा पर ठेले वालों का कब्जा
प्रकाश चौराहा से अंदर सब्जी मंडी और गुड़हाई बाजार जाने वाले मार्ग में भी ठेले वालों का कब्जा है. यहा भी दुकानदार पटरी तक सामान रखकर बैठे रहते है और उसके बाद जो जगह बचती है उसमें फसल एवं अन्य सामान ठेले में लेकर बेचने वाले खड़े हो जाते है. जिसकी वजह से बाजार के अंदर जाना मुश्किल हो जाता है, जबकि यही से लोग सब्जी मंडी के अंदर जाते है. कार ले जाना तो मुश्किल होता है पैदल भी कोई निकल नही पाता पूरी सडक़ पर हाथ ठेला एवं स्थानीय दुकानदारो का कब्जा है.
होली पर फोर्ट रोड़ में सजती है दुकाने
कोई भी त्यौहार जब नजदीक आता है तो फोर्ट रोड़ के दोनो तरफ दुकाने सज जाती है और सबसे ज्यादा लोग इसी मार्ग में खरीददारी के लिये पहुंचते है और यही से होकर सब्जी मंडी एवं खटकहाई में खरीददारी के लिये जाते है. इस समय हालत यह है कि मार्ग से निकलना मुश्किल होता है. वाहन की बात तो दूर रही पैदल निकलना मुश्किल होता है. मार्ग सकरा है और दोनो तरफ दुकानदार पटरी तक सामान रखकर बैठ जाते है और जब कोई त्यौहार आता है तो ज्यादा सामान रख देते है जिसके कारण आवागमन बाधित होता है. कभी भी इस मार्ग में नगर निगम उडऩदस्ता दल कार्यवाही के लिये नही पहुंचता है. घोड़ा चौराहे से लेकर सिंधी चौराहा तक सबसे ज्यादा जाम लगता है. दोनो तरफ दुकाने सडक़ तक पसरी रहती है

Next Post

वार्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, सफाई न होने पर दरोगा को नोटिस

Sat Feb 28 , 2026
रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने शहर के विभिन्न वार्डों का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 27 का भ्रमण कर वर्षा ऋतु में संभावित जलभराव स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने वर्षा जल निकासी, नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा […]

You May Like

मनोरंजन