केरल,तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली और बंगाल ने जीत दर्ज की

जालंधर, (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के चौथे दिन शुक्रवार को केरल , तेलंगाना, छत्तीसगढ़ ने डिवीजन ‘सी’ में और दिल्ली तथा बंगाल ने डिवीजन ‘बी’ के अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि गुजरात ने गोवा के साथ ड्रॉ खेला।

आज यहां दिन के पहले मैच में केरल ने ले पुडुचेरी को 7-3 से हराया। केरल के लिए कप्तान मोहम्मद कैफ ने (37वें), अभिनंद पी एस ने (10वें), कोलनाटी साई राम ने (53वें), अनीश मिंज ने (15वें), अधुल् शान पेरुवंकुझिल ने (27वें), अक्षय अनिल ने (57वें) और अभिषेक यादव ने (छठे) मिनट में गोल किए, जबकि ले पुडुचेरी के लिए अंबुपति (आठवें, 12वें, 55वें) मिनट में गोल करने वाले एकमात्र स्कोरर रहे।

दूसरे मैच में तेलंगाना ने त्रिपुरा के खिलाफ 8-2 से शानदार जीत हासिल की, जिसमें मनोज अग्गू ने(10वें, 22वें) और प्रदीप कोडापा ने (28वें, 43वें) दो-दो तथा कप्तान गणेश रावुला ने (18वें), मेगावत भास्कर ने (22वें), बनवथ नितिन ने (35वें) और राहुल चौधरी ने (28वें) मिनट में तेलंगाना हॉकी के एक-एक गोल किया। गोविंदा रॉय (38वें, 51वें) मिनट में त्रिपुरा के लिए एकमात्र गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।

अन्य मैच में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 6-1 से हराया। छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए मोहित नायक ने (19वें, 27वें, 31वें, 41वें, 55वें) मिनट में अपनी टीम के लिए छह में से पांच गोल किए, जबकि अविनाश एक्का ने (छठे) मिनट में गोल किया। अंशुल (37वें) मिनट में राजस्थान के लिए एकमात्र स्कोरर रहे।

दिन का अंतिम डिवीजन ‘सी’ मैच गुजरात और गोवा के बीच खेला गया मैच ड्रा रहा। गोवा के लिए गोविंद यादव ने (नौवें, 22वें, 60वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक बनाई, जबकि तुषार शर्मा ने (पहले, 53वें) मिनट में दो गोल किए। इस बीच, गुजरात के लिए कप्तान मयंक सनस ने (10वें), मयंककुमार हलपति ने (37वें), यश टंडेल ने (48वें), प्रथमभाई पटेल ने (38वें) और भव्य पटेल ने (19वें) मिनट में एक-एक गोल किया।

दिन के दूसरे भाग में दिल्ली का सामना बिहार से पहले डिवीजन ‘बी’ मैच में हुआ। इस मैच में दिल्ली ने 3-2 से मामूली अंतर से जीत दर्ज की। युवराज सिंह ने (36वें, 59वें) मिनट में दिल्ली के लिए दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल कप्तान नैतिक राणा ने (54वें) मिनट में किया। इस बीच, नंदलाल शाह ने (49वें) और कप्तान अमरेंद्र कुमार सिंह ने (27वें) मिनट में बिहार के लिए एक-एक गोल किया।

दिन के अंतिम मैच में बंगाल ने असम को 8-2 से हरा दिया। बंगाल के लिए करण शॉ ने (पांचवें, 27वें, 41वें, 52वें) मिनट में चार गोल दागे। टीम के लिए अन्य चार गोल रोहित कुजूर ने (48वें), आयुष प्रसाद ने (43वें), बिष्णु पासवान ने (तीसरे) और जॉयदीप सिंह ने (55वें) मिनट में किए। असम के लिए सूरज ठाकुर ने (18वें) और ऋतिक पातिर ने (चौथे) मिनट में गोल किए।

 

 

Next Post

विकल्पों की भरमार: चयनकर्ताओं के सामने भारत की एशिया कप टीम चुनने में चुनौती

Sat Aug 16 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन कोई सामान्य या नियमित मामला नहीं होगा, क्योंकि पहले तो सामान्य विकल्प होते हैं और फिर कुछ और भी आकर्षक विकल्प होते हैं। चयनकर्ताओं के पास इस बार विकल्पों की भरमार होगी, और टीम चुनने के लिए एक नाज़ुक […]

You May Like