युवकों ने सडक़ पर दौड़ती कार की छत पर किया स्टंट

ग्वालियर। कुछ कार सवार युवकों ने खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। एक युवक कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करता हुआ नजर आया, जबकि दूसरा युवक कार की खिडक़ी से आधा बाहर निकला हुआ था और छत पर खड़े युवक का हाथ पकड़े हुए था। स्टंट करने वाला युवक कभी छत पर बैठ जाता है, तो कभी खड़ा हो जाता है। इस दौरान वह मोबाइल देखता है और मोबाइल पर बातचीत भी करता है।

यह घटना गत रात की है पर यह वीडियो अब सामने आया है, जबकि बताया जा रहा है कि यह स्टंट गत रात सिरोल इलाके में किया गया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

वायरल वीडियो में सफेद रंग की अर्टिगा कार क्रमांक एमपी07 जेडसी-6979 में सवार युवक सडक़ पर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक कार की खिडक़ी से निकलकर छत पर पहुंच जाता है और चलती कार की छत पर खड़ा हो जाता है। वहीं पीछे की सीट की विंडो से एक अन्य युवक आधा बाहर लटका हुआ है, जो छत पर खड़े युवक का हाथ पकड़े हुए है। घटना के दौरान आसपास से कई वाहन गुजर रहे थे। पीछे आ रही एक कार में सवार लोगों ने इन युवकों का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आसपास के जो साइन बोर्ड नजर आ रहे हैं, उनसे यह सिरोल इलाके का प्रतीत होता है।

वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है। हालांकि पुलिस ने अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले युवकों की पहचान कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की जा रही है।

Next Post

तालिबान ने बगराम एयर बेस को अमेरिका को सौंपा

Mon Apr 7 , 2025
काबुल, 07 अप्रैल (वार्ता) अफगानिस्तान में तालिबान शासन ने रणनीतिक बगराम एयर बेस को अमेरिका को सौंप दिया है। खामा न्यूज ने कहा कि हाल ही में एक अमेरिकी सी-17 विमान बेस पर उतरा, जिसमें सैन्य वाहन, उपकरण और वरिष्ठ खुफिया अधिकारी आए हैं। इस घटनाक्रम की अभी तक आधिकारिक […]

You May Like