अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के चार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

खंडवा। हमारे खंडवा जिले में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यह प्रतिभा है अपने हुनर और कल के माध्यम से खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन कर रही है, गीत संगीत के साथ ही खेल जगत में भी हमारी प्रतिभाएं शानदार प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त कर रही है, समाज सेवा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कुश्ती के बाद खंडवा कराटे में भी खंडवा कराटे अकादमी द्वारा अंतरराष्ट्रीय पटल पर खंडवा का नाम रोशन करने के लिए शहर के चार होनहार कराटे खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रणव तमखाने, हर्ष मालवीय, नेवेद्धया पाल और तुषार पटेल का चयन 6वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप ‘शोटोकान कप-2026’ के लिए हुआ है। चारों खिलाड़ी 4-5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित मिहिर सेन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्रोणा रत्न पुरस्कार से सम्मानित कराटे प्रशिक्षक शिहान मनीष भैसारे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी काता एवं कुमिते दोनों स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप में भारत के साथ विभिन्न देशों के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। ऐसे में खिलाडय़िों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त होगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाडय़िों का चयन नवंबर माह में गोवा में आयोजित होने वाली दक्षिण एशिया प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चारों खिलाडय़िों ने इसके लिए नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ अपनी तैयारियां पूरी की हैं। शिहान मनीष भैसारे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना खिलाडय़िों के लिए गौरव का विषय है। यह प्रतियोगिता उन्हें अपनी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करने और भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। चारों खिलाडय़िों के चयन पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, आनंद नगर, खंडवा के प्रधानाध्यापक देवेंद्र जोशी, शालिनी चंदेल दीदी, समिति अध्यक्ष तेजकरण पवार एवं समिति सचिव चंद्रशेखर मिश्रा ने खिलाडय़िों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाडय़िों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। चारों खिलाडय़िों के चयन से खंडवा के खेल प्रेमियों, विद्यालय परिवार और कराटे जगत में उत्साह का माहौल है। अब सभी की निगाहें इन युवा खिलाडय़िों के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में प्रदर्शन पर टिकी हैं।

Next Post

नया हरसूद में सद्भावना शिविर: अस्पृश्यता मिटाने का दिया संदेश

Fri Oct 2 , 2026
खंडवा। महात्मा गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा नया हरसूद के सती माता मोहल्ले में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, […]

You May Like