नया हरसूद में सद्भावना शिविर: अस्पृश्यता मिटाने का दिया संदेश

खंडवा। महात्मा गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा नया हरसूद के सती माता मोहल्ले में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, विधायक कंचन मुकेश तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, जनपद अध्यक्ष ममता सावनेर, एसडीएम आर.सी. खतेडय़िा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

भेदभाव मिटाकर समरस समाज बनाएं : विजय शाह

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि आज दो महान महापुरुषों गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती है। दोनों ने समानता, सद्भाव और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। वंचित और दलित परिवारों के साथ बैठकर उनका हौसला बढ़ाएं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने गाया भजन, रेल स्टॉपेज का दिया आश्वासन

केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता और स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने गांधी जी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाया और हरसूद में रेल स्टॉपेज बढ़ाने की पहल का आश्वासन दिया। विधायक नारायण पटेल और कंचन तनवे ने भी सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

67 किमी सडक़ निर्माण का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान हरसूद नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 6 करोड़ की लागत से 67 किलोमीटर सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ सती माता वार्ड से किया गया। कार्यक्रम के बाद मंत्री डॉ. विजय शाह और राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने समाजबंधुओं के साथ सहभोज किया और अपने हाथों से भोजन परोसा।

Next Post

भारत का 'गोल्डन फ्राइडे': मुक्केबाजी में स्वर्णिम हैट्रिक, तीरंदाजी और कुश्ती का स्वर्ण और हॉकी में 44 साल का इंतजार ख़त्म

Fri Oct 2 , 2026
आइची-नागोया, 02 अक्टूबर (वार्ता) शुक्रवार का दिन कुछ ऐसा था जैसा भारतीय खेलों में कभी-कभी ही देखने को मिलता है – अविश्वसनीय, रोमांचक और जिसे एक ही हेडलाइन में समेटना मुश्किल हो। एक पहलवान था जो 9-2 से पिछड़ने के बावजूद गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहा, तीन बॉक्सर जिन्होंने […]

You May Like