खाद्य तेल सस्ते, अधिकांश दालें महंगी

नई दिल्ली, 15 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल 1620 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ते हो गए जबकि मांग निकालने से अधिकांश दालें महंगी हो गईं वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा सप्ताहांत पर 18 रिंगिट चढ़कर 3927 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.2 सेंट की बढ़ोतरी लेकर 48.35 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान सरसों तेल में 182 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य सभी खाद्य तेलों के भाव गिर गए। मूंगफली तेल 330 रुपये, सूरजमुखी तेल 512 रुपये, सोया रिफाइंड 365 रुपये, पाम ऑयल 1629 रुपये और वनस्पति तेल 1318 रुपये रुपये प्रति क्विंटल उतर गया।

सप्ताहांत पर सरसों तेल 16666 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली तेल 17582 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 15604 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 13773 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 12666 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 14433 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।

Next Post

फेड के नीतिगत निर्णय और भू-राजनीतिक तनाव का बाजार पर रहेगा असर

Sun Jun 15 , 2025
मुंबई, 15 जून (वार्ता) इजरायल और ईरान तनाव को लेकर निवेशकों के सुरक्षित गंतव्य का रुख करने से स्थानीय स्तर पर हुई भारी बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह एक प्रतिशत से अधिक लुढ़के घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह अमेरिकी फ़ेडरल रिज़र्व के नीतिगत निर्णय और मध्य-पश्चिम के भू-राजनीतिक […]

You May Like