छत्तीसगढ़ : बारिश के कारण फैक्ट्री की दीवार ढही, महिला मजदूर की मौत, दो घायल

रायगढ़, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान एक औद्योगिक क्षेत्र में बाउंड्रीवॉल ढहने से एक महिला मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के चिराईपानी स्थित ओम रूपेश उद्योग और महालक्ष्मी उद्योग के बीच निर्मित बाउंड्रीवॉल अचानक गिर गयी। दीवार के समीप अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गये।

बताया गया कि शाम करीब छह बजे तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान दीवार भरभराकर गिर गयी और पास स्थित झोपड़ी पर जा गिरी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल रंभा यादव की मृत्यु हो गयी, जबकि दो अन्य घायल मजदूरों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूंजीपथरा थाना पुलिस बाउंड्रीवॉल गिरने के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

Next Post

दिल्ली विधानसभा की 2026-27 के लिए समितियों का गठन

Fri Jun 19 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की विभिन्न सदन समितियों के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये समितियां विधायी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, जनहित के मुद्दों पर निगरानी रखने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। […]

You May Like