दिल्ली विधानसभा की 2026-27 के लिए समितियों का गठन

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की विभिन्न सदन समितियों के गठन की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ये समितियां विधायी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, जनहित के मुद्दों पर निगरानी रखने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

व्यवसाय सलाहकार समिति, निजी सदस्य विधेयक एवं संकल्प समिति तथा नियम समिति की अध्यक्षता स्वयं विधानसभा अध्यक्ष करेंगे, जबकि सरकारी आश्वासन समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा शांति एवं सद्भाव समिति की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को सौंपी गयी है।

याचिका समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार शोकीन, विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह राजपूत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश गंगवाल तथा सदन पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति के अध्यक्ष गोपाल राय बनाये गये हैं।

महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पूनम शर्मा, छात्र एवं युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष आहिर दीपक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह तथा अनधिकृत कॉलोनियों से संबंधित समिति के अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी होंगे।

सरकारी अधिकारियों द्वारा विधायकों के प्रति प्रोटोकॉल उल्लंघन एवं अवमाननापूर्ण व्यवहार से संबंधित समिति की अध्यक्षता कैलाश गहलोत करेंगे। इसके अलावा शिक्षा संबंधी विभागीय स्थायी समिति के अध्यक्ष उमंग बजाज तथा वित्त एवं परिवहन संबंधी विभागीय स्थायी समिति के अध्यक्ष रविंदर सिंह नेगी बनाये गये हैं।

 

 

Next Post

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर टिकट काउंटर नए भवन में शिफ्ट

Fri Jun 19 , 2026
इंदौर:लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के तहत अब टिकट बुकिंग काउंटर को पुराने भवन से हटाकर नए स्टेशन भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है. इसके साथ ही यात्रियों को अब टिकट लेने और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए सीधे नए भवन का उपयोग करना होगा.रेलवे प्रशासन द्वारा […]

You May Like