
खंडवा, नवभारत न्यूज़। द्वादश ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में भारतीय सेना के सुरक्षा और देश की विजय के लिए विशेष अनुष्ठान हुआ। भगवान ओंकारेश्वर का विशेष पूजन किया।
कामना की गई है, कि भारतीय सेना को हर मोर्चे पर विजय प्राप्त हो। जहां भी हमारी सेना खड़ी हो, वहां हमारा तिरंगा शान से लहराए। भारत सरकार को बधाई देने के साथ पीओके को भारत में मिलाकर 51 शक्तिपीठों में शामिल हिंगलाज माता मंदिर तक कॉरिडोर बनाने की भी प्रार्थना की गई है।
क्या बोले, ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारी
ओंकारेश्वर मंदिर के पुरोहित पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने बताया कि हमारी सेना ने पराक्रम दिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहलगाम हमले का बदला लिया है। ओंकारेश्वर भगवान की विशेष पूजा, अर्चना कर हमने भारतीय सेना की इसी तरह हमेशा विजय हो इसकी कामना की है।
हिंगलाज माता मंदिर हमारी जद में आए
इस काम के लिए भारत सरकार को भी बधाई देते हुए भोले बाबा से यह प्रार्थना है, कि जल्दी ही हमारी सेना पीओके को भारत में मिलाकर 51 शक्तिपीठों में शामिल हिंगलाज माता मंदिर को भी भारत में मिला लेगी। वहां भी कॉरिडोर बनेगा। जिससे भारत के श्रद्धालु वहां सरलता से दर्शन कर सकेंगे ऐसी प्रार्थना की है।
