अमझेरा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद भगवान का मंदिर भी नहीं छोड़ा चोरों ने

अमझेरा। थाने से महज आंठसो मीटर की दूरी पर स्थित नरसिंह दरवाजे पर नाना देवी मंदिर मे बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की रात्री में लाखों रुपए के माता के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ किए हैं। मंदिर तंबोली समाज की कुल देवी का है। शुक्रवार सुबह 8 बजे पूजा करने गए पुजारी ओमप्रकाश पाठक ने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। जिसे देखते ही पुजारी के होश उड़ गए और उन्होंने समाज के लोगों को चोरी की घटना की जानकारी दी। बारी-बारी से मौका मोइना करने आए अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, सरदारपुर एसडीएम सलोनी अग्रवाल व एसडीओपी विश्वदीप सिंह परीहार मौके पर पहुंचे ओर चोरी की घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं अधिकारियों ने पुलिस को आदेशित किया कि मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तेजी से जांच कर जल्द ही चोरों को पकड़ा जाए। फरियादी कांतिलाल पिता परसराम मोदी जाति तम्बोली ने पुलिस को जानकारी दी की शुक्रवार सुबह समाज के चार-पांच लोगों ने मंदिर जाकर देखा तो मन्दिर के अन्दर गर्भगृह मे रखे माताजी के चांदी के आभूषणों में माता का मुकुट, कान के कुण्डल, तीन छत्र ( एक बडा व दो छोटे छत्र), दो चांदी के नाग-नागिन के जोडे के साथ भोलेनाथ व गणेशजी की पितल की मुर्ती, लड्डू गोपाल की छोटी-छोटी चार पितल की मुर्तिया, मन्दिर मे लगे सीसीटीवी कैमरे की एक ज्योनिक्स कम्पनी की 17 इंच की एलईडी गायब थी।

30 मिनट में घटना को अंजाम दिया

समाज के लोगों ने मंदिर में लगे सीसी टीवी कैमरे चेक किया तो पता चला करीबन 01.30 बजे रात्रि मैं चार बदमाशों ने मन्दिर के मेंन दरवाजे का ताला तोडकर मन्दिर मे चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुसे थे। सीसीटीवी में मंदिर में रखें सामान चोरी करके ले जाते हुए चार बदमाश दिखाई दिये चोरी किए गए उक्त चांदी के आभुषणो का कुल वजन तकरीबन 1 किलो 528 ग्राम है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तेजी से तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

कुशमहवा स्कूल में बच्चों को परोसा गया फीका भोजन,जिम्मेदारों की निगरानी पर सवाल

Sat Jul 25 , 2026
सिंगरौली । चितरंगी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक पाठशाला कुशमहवा में मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि बच्चों को पौष्टिक और संतुलित भोजन देने के बजाय बिना मसाले की उबली कटहल की सब्जी तथा बेहद निम्न स्तर का भोजन परोसा जा […]

You May Like