
रायसेन। शनिवार को शहर सहित जिलेभर में भाई-बहनों के रिश्तों के अटूट बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया।
रायसेन शहर में भाई-बहनों के रिश्तों के अटूट बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बेशब्री से इंतजार कर रही बहनों ने शुभ मुहूर्त में भैया की कलाई पर राखी बांधी। मिठाई खिलाई और फिर आरती उतारकर उनके स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की। वहीं, भाईयों ने भी बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में मदद के लिए तैयार करने का वचन दिया। बहनों के भाईयों द्वारा पैर छूकर सुख दुख में साथ निभाने का दिया वचन।साथ ही भाइयों से गिफ्ट पाकर बहनें खुश हो गई।
जिला जेल पठारी में भी लगी बहनों की लाइन….
जिला जेल पठारी में सुबह से ही बहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। 20-20 के ग्रुप में बहनों को जेल के अंदर भेजा गया। जहां उन्होंने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनें रोने लगी और रोते हुए जेल से घर चली गईं।
