कैदियों को बहनों ने बांधी राखी: सुधरने का वचन, भाइयों ने भी नई जिंदगी शुरू करने का संकल्प

रायसेन।रायसेन में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को सलाखें भी नहीं रोक पाईं। आज शनिवार को जिला जेल पठारी में सुबह से ही बहनों का तांता लगा रहा। वे अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने और उनकी लंबी उम्र की कामना करने पहुंचीं थीं।

जिला जेल में प्रवेश के बाद बहनों ने सबसे पहले अपने भाइयों को गले लगाया। फिर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। कई बहनें भाइयों को जेल में बंद देखकर भावुक हो गईं। उनकी आंखें भर आईं।इस मौके पर कैदियों ने बहनों से वादा किया कि वे आगे से अपराध की राह नहीं अपनाएंगे। उन्होंने एक नई जिंदगी शुरू करने का संकल्प लिया।

जिला जेल के जेलर रामकृष्ण चौरे ,जेल प्रहरी पवन शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के मौके पर जेल में कैदियों और उनकी बहनों के मिलने का कार्यक्रम रखा गया। बैठने की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश थी कि किसी को भी ज्यादा इंतजार न करना पड़े। जो बहनें राखी नहीं ला सकीं, उनके लिए राखी का इंतजाम किया गया।

जिला जेल में करीब 175 कैदी हैं। इनमें से 60 कैदियों की बहनों ने कलाई पर बांधी राखियां।जिला । जेल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस विशेष अवसर ने यह साबित कर दिया कि भाई-बहन का रिश्ता चाहे दूरी हो या सलाखें, हमेशा दिल से जुड़ा रहता है।

Next Post

बहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी भाई की

Sat Aug 9 , 2025
सिंगरौली। बहनों की सुरक्षा हर भाई का कर्तव्य है। रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने अपने कार्यालय बिलौंजी में एनटीपीसी विंध्याचल के सीएसआर से मिले हेलमेट व टिफिन बहनों को उपहार स्वरूप दिए। उन्होंने कहा, सावधानी से वाहन चलाना जरूरी है, लापरवाही से दुर्घटनाएं होती हैं। करीब दो […]

You May Like