राम‌मंदिर से शुरू हुआ सौ करोड़ लोगों को मंदिर मठ तक लाने का अभियान

अयोध्या 1 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र की एक धार्मिक संस्था ने दशहरे तक सौ कराेड़ लोगों को मठ मंदिर समेत अन्य श्रद्धा केंद्र तक लाने का बीड़ा उठाया है और इसकी शुरुआत मंगलवार को श्रीरामजन्मभूमि पर स्थित मंदिर से की गयी।

मन्दिर सेतु नामक संस्था ने आगामी विजयदशमी तक सौ करोड़ लोगों को मठ, मन्दिर और अन्य श्रद्धा केन्द्रों तक पहुंचाने और प्रार्थनाएं आयोजित करने का लक्ष्य रखकर आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर से इसका श्रीगणेश किया।विजयदशमी आने में लगभग दो महीने का समय शेष है, इसी मध्य मन्दिर सेतु ने पूरे देश में हिन्दुओं को परिवार समेत श्रद्धा केन्द्रों से जोड़ने और प्रार्थनाएं आयोजित करने का बीड़ा उठाया है।

इस सिलसिले में आज मन्दिर सेतु के अमित कुमार,पराग शेंदे, नितिन काले आदि ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय से भेंट की और वृहद अभियान के लिए समर्थन मांगा। महामंत्री ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मन्दिर सेतु के लोगों ने आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंच कर प्रार्थना से इस अभियान का प्रारम्भ किया।

उन्होने बताया कि वे दुर्गा पुजा व श्री राम लीला आयोजन समितियों को भी इस अभियान से जोड़ेंगे साथ ही मुख्यमंत्रियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों से भी इस सम्बन्ध में बात चल रही है। सभी से सहमति पत्र लेकर वे देश के कोने-कोने में संदेश पहुंचाएंगे और हिन्दू परिवारों से निकटतम श्रद्धा केन्द्रों पर विजयदशमी तक सौ करोड़ प्रार्थनाएं करने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

 

 

Next Post

सिन्हा ने अधिकारियों को आतंकवाद पीड़ितों को नौकरी मुहैया कराने का दिया निर्देश

Tue Jul 1 , 2025
श्रीनगर, 01 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को निर्देश दिया कि वे आतंकवाद पीड़ितों के उन मामलों को फिर से खोलें जिनकी ‘जानबूझकर अनदेखी की गयी या दबा दिया गया और ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज करें तथा यह […]

You May Like