बहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी भाई की

सिंगरौली। बहनों की सुरक्षा हर भाई का कर्तव्य है। रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने अपने कार्यालय बिलौंजी में एनटीपीसी विंध्याचल के सीएसआर से मिले हेलमेट व टिफिन बहनों को उपहार स्वरूप दिए। उन्होंने कहा, सावधानी से वाहन चलाना जरूरी है, लापरवाही से दुर्घटनाएं होती हैं। करीब दो सौ बहनों ने विधायक को राखी बांधी। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा सदस्य व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विधायक ने बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

Next Post

धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बाजार में रही रौनक

Sat Aug 9 , 2025
सीधी। शनिवार को जिलेभर में रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई, वहीं भाइयों ने उपहार देकर स्नेह जताया। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:47 से दोपहर 2:23 बजे तक रहने से दिनभर राखी बांधने का शुभ समय […]

You May Like