जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर मेें एक युवक ने मेडिकल प्रोफेसर के निजी क्लीनिक में घुसकर तोडफ़ोड़ करते हुए दस्तावेजों को फैला दिया। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक संदीप सिंह निवासी पीएनटी कलोनी धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।
अपना क्लिनिक धनवंतरी नगर कमेटी हाल के पास चलाता है। बीती रात क्लिनिक बंद करके घर चला गया था। इसी बीच एक युवक क्लिनिक की खिडक़ी का ग्रिल काटकर अंदर क्लिनिक में चोर घुसा और मेडिकल स्टोर्स एवं क्लिनिक के पार्टिसन में लगा काँच तोडक़र चेम्बर के कागजों को फैला दिय। क्लिनिक का बिजली सप्लाई बंद कर दिया है। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है।
