27 साल बाद दिल्ली में खिला कमल, जबलपुर में जश्न

आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण, शुभमानाओं का चला दौर
 
जबलपुर: 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक रूप से जीत मिली है। जिसका जश्न भाजपाईयों में जबलपुर में भी मनाया। शहर में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।  भाजपा नेताओं ने  देश और दिल्ली की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह मोदी जी के विकास और विश्वास की जीत है और इस जीत ने साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता 10 साल के कुशासन से सुशासन की ओर बढ़ रही है।

ऐतिहासिक जीत देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर अथाह जन-विश्वास का प्रतीक है। जीत पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मालवीय चौक में मिष्ठान वितरण किया गया और उत्साहित कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की है।इसके साथ ही भाजपाईयों ने शहर में जगह-जगह जश्न मनाते हुए जीत की खुशियां बांटीं इसके साथ शुभमानाएं भी एक दूसरे को देते नजर आये। मालवीय चौक में मने जश्न के दौरा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अजय विश्नोई नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक शरद जैन, हरेदंद्रजीत सिंह बब्बू, निलेश अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष जीएस ठाकुर, पूर्व महापौर सदानंद गोड़बोले, स्वाति गोडबोले के साथ  बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दिल्ली मोदीजी की गारंटी को निरंतर साकार होते देख रही है और झूठ, फरेब व भ्रष्टाचार की आप-दा छट गई है उसी का सुपरिणाम है कि उसने भाजपा को प्रचंड जनादेश दिया है।
राकेश सिंह, मंत्री लोक निर्माण मंत्री

यह मोदी जी के विकास और विश्वास की जीत है और इस जीत ने साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता 10 साल के कुशासन से सुशासन की ओर बढ़ रही है।
आशीष दुबे, सांसद

देश की जनता जनार्दन कृपाधार भारतीय जनता पार्टी के साथ है।  अब देश में विकास की बात हो रही है, विनाश की नहीं।  मोदी जी का जो नारा है, कि सबका साथ-सबका विकास को जनता जनार्दन ने चरितार्थ कर दिया है।
देश की जनता जनार्दन कृपाधार भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
जगत बहादुर सिंह अन्नू, महापौर

दिल्ली की जनता को दस साल के आपदा के कुप्रबंधन से आज मुक्ति मिली है, यह भाजपा के कार्यकर्ताओ की मेहनत और हमारे नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास ही है कि अरविंद केजरीवाल के साथ उनके सभी प्रमुख नेताओं को जनता ने घर बैठा दिया है।
रत्नेश सोनकर, नगर अध्यक्ष

Next Post

बिल्ली ने करवाई चाकूबाजी, एक घायल

Sun Feb 9 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत अक्शा मस्जिद के पास एक बिल्ली और उसके बच्चे पड़ोसी के घर चले गए जिसे वापिस करने की बात पर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि चाकूबाजी हो गई। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गयाh। पुलिस ने बताया कि रात्रि मोह. रहीम […]

You May Like