घर में घुसकर दोस्त का हंगामा, महिला को धमकाया

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत पटारिया मार्केट के पास एक युवक ने महिला दोस्त के घर में घुसकर जमकर हंगामा मचाया। महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसे धमकाया। पुलिस के मुताबिक पटारिया मार्केट रांझी निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। पति शहडोल में रहते है। पति से परिवारिक तालमेल नहीं है, विगत 9 वर्ष से वह अलग रहती हैं.

वैजनाथन नगर गोकलपुर के रोहित वाल्मीक से उसकी जान पहचान विगत 4 वर्षों से है, रोहित वाल्मीक घर सामान्य दोस्त के नाते आता जाता था। कल शाम करीब चार बजेे घर आया और जबरदस्ती कमरे के अंदर घुस आया। उसके साथ विवाद करते हुए पैसों की मांग कर विवाद करने लगा। पड़ोसियों ने बीच बचाव किए तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर रोहित वाल्मीक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

मायके से लौटी महिला तो टूटा मिला घर का ताला

Fri Aug 15 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत घाना कला में चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला मायके से लौटीं तो उसे चोरी का पता चला। पुलिस के मुताबिक श्रीमति बेटी बाई कोल 52 वर्ष निवासी घाना कला सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी […]

You May Like