गरीब परिवार का आशियाना ढहा, पंचायत ने नहीं दी मदद

बैतूल। भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहटा में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया। गांव के निवासी शिवकुमार सोनी, जो मंदिर की सेवा करते हुए बेहद साधारण परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे, अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

बारिश से मकान ढह जाने के बाद न तो रहने की कोई व्यवस्था बची और न ही बच्चों के बैठने तक की जगह। शिवकुमार ने कई बार ग्राम पंचायत से मदद की गुहार लगाई, लेकिन अब तक न तो कोई राहत मिली और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ।

गांव के लोगों का कहना है कि मंदिर की सेवा करने वाला यह परिवार अब बदहाली में जीवन जीने को मजबूर है, और उसकी मदद न होना बड़ा अन्याय है। पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों की बेरुखी से यह साफ झलकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक समय पर नहीं पहुंच रहा। आदिवासी अंचल की यह स्थिति विकास की सच्चाई पर गंभीर सवाल उठाती है।

Next Post

पाथाखेड़ा पुलिस ने चार दिन में सुलझाई लूट, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग पकड़े

Thu Aug 21 , 2025
सारनी/बैतूल। जिले में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में चल रही कार्यवाही के तहत पाथाखेड़ा चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज चार दिन में लूट की वारदात का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार […]

You May Like