मोदी ने सी आर पार्क में दुर्गा पूजा पंडाल में की पूजा

नयी दिल्ली 30 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाअष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार को यहां सी आर पार्क में एक दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी थे।

श्री मोदी वहां करीब आधे घंटे तक रहे और उन्होंने काली मां के मंदिर में भी विधिवत पूजा अर्चना की।

इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये थे।

Next Post

सट्टेबाजी ऐप मामले की ईडी जांच में शामिल हुयी उर्वर्शी रौतेला

Tue Sep 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार को अवैध प्रतिबंधित सट्टेबाजी ऐप वनएक्सबेट से जुड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की धनशोधन मामले की जांच में शामिल हुयी। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और वेब सीरीज गंदी बात की अभिनेत्री अन्वेषी जैन ने अपना […]

You May Like