वक्फ विधेयक को चुनौती देना अमानतुल्ला का व्यक्तिगत प्रयासः कपूर

नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अमानतुल्लाह खान पर निशाना साधा है और कहा है कि श्री अमानतुल्लाह अब दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नहीं हैं, इसलिए उच्चतम न्यायालय में वक्फ विधेयक को चुनौती देना उनका व्यक्तिगत प्रयास है।

श्री कपूर ने मीडिया कर्मियों से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बदलने के बाद श्री अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नहीं रहे, इसलिए उनकी ओर से इस विधेयक को शीष अदालत में चुनौती देने उनका व्यक्तिगत प्रयास है, यह वक्फ बोर्ड की ओर से दी गयी चुनौती नहीं है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग, जिनमें मुसलमान भी शामिल हैं, बखूबी जानते हैं कि श्री अमानतुल्लाह की अध्यक्षता में दिल्ली वक्फ बोर्ड में कितनी भ्रष्टाचार की घटनाएँ हुईं हैं। यही भ्रष्टाचार और उसमें उनकी भूमिका खुलने का डर है, जिसके कारण वह उच्चतम न्यायालय का रुख करने को मजबूर हुए हैं।

Next Post

सीएलएफ के जिम्मे गेहूं खरीदी,19 प्रस्ताव भेजे 

Sat Apr 5 , 2025
स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिलेगी जिम्मेदारी जबलपुर। विगत माह धान खरीदी में सामने आए घोटाले के बाद अब गेहूं खरीदी को लेकर जिला प्रशासन ने बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष गेहूं खरीदी की जिम्मेदारी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को सौंपी जा रही है। जिसकी […]

You May Like