हत्या के इरादे से युवक पर जानलेवा हमला 

 

शासकीय स्कूल भानतलैया की छत पर वारदात

 

जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत शासकीय स्कूल क्रमांक 1 भानतलैया के छत पर बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के इरादे से उस पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल रेफर कर दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि  प्रकाश उर्फ बाबू चौधरी 34 वर्ष निवासी खैरमाई मंदिर के पास भानतलैया चौधरी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शासकीय स्कूल क्रमांक 1 भानतलैया के छत पर  पुरानी रंजिश पर चाचा के लड़के राकेश चौधरी के साथ रंगा उर्फ रोहित चौधरी, अमर चौधरी और नरेश चौधरी तीनों ने एक राय होकर मारपीट की। जान से मारने की नियत से डंडों से हमला किया। राकेश को गम्भीर चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Next Post

कोयले की अवैध भट्ठियों पर छापा,भट्टी संचालक मौके से गायब

Wed Jan 22 , 2025
  नवभारत न्यूज हटा/दमोह. मडियादो राजस्व अंतर्गत रमना वीट से महज दो किलोमीटर दूर लगभग 15 भट्टी संचालित की जा रही है, जब इसकी जानकारी नव भारत टीम को लगी तो नव भारत के संवाददाता ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए वहां पहुंचे, ग्राउंड रिपोर्टिंग पर पाया गया की रमन वीट से […]

You May Like