
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से आज वर्चुअली नई दिल्ली में आयोजित छठवें सीआईआई अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन को संबोधित किया, जहां मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
इसके तुरंत बाद सीएम ने सुशासन भवन में उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया और राज्य के विकास से जुड़े अहम विषयों की समीक्षा की। दोपहर बाद वे सीधे भोपाल के चौक बाजार जा रहे है, जहां नवरात्रि के अवसर पर नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों के प्रचार-प्रसार में व्यापारियों और ग्राहकों से आमने-सामने संवाद करेंगे।
