हत्यारें को आजीवन कारावास व जुर्माना

जबलपुर:अपर सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने लार्डगंज क्षेत्र में चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने वाले आरोपी युवराज करसा को दोषी करार दिया है। अदालत ने युवराज करसा को आजीवन कारावास व डेढ़ हजार के जुर्माने से दंडित किया है।अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक केजी तिवारी ने पक्ष रखा।

जिन्होंने बताया कि आरोपी युवराज करसा ने 17 जुलाई 2022 को यादव कालोनी मुक्तिधाम के समीप रहने वाले 24 वर्षीय अजय उर्फ मोनू कनोजिया पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। उक्त मामले में लार्डगंज पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर चालान अदालत के समक्ष पेश किया। विचारण उपरांत न्यायालय ने आगा चौक निवासी आरोपी 22 वर्षीय युवराज करसा पिता रक्कू उर्फ राकेश कनोजिया को उक्त सजा से दंडित किया है।

Next Post

129 लोकेशन चिन्हित, 783 सीसीटीव्ही कैमरे लगेंगे, पीएचक्यू भेजा गया प्रस्ताव

Thu Jun 26 , 2025
जबलपुर: महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ उनकी सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से 129 लोकेशन चिन्हित कर ली गई हैं जहां 783 सीसीटीव्ही कैमरे लगाने की तैयारी हैं जिन नई लोकेशन को चिहिन्त किया गया हैं वहां महिला, बालिकाओं की संख्या अधिक होने के साथ इनका यहां आवागमन अधिक […]

You May Like