ग्वालियर जिले को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया, सायरन दुरुस्त किए

ग्वालियर। दिल्ली के करीब सबसे बड़ा सैन्य अड्डा होने के कारण ग्वालियर जिले को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है।

ग्वालियर में डीआरडीओ, एयरफोर्स, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की यूनिट हैं। इसीलिए आज तड़के भारत की एयर स्ट्राइक के बाद ग्वालियर को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। आपात हालात में प्रशासन और पुलिस की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाते हुए हमले की संभावना का आभास होने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी गई है। जरूरी पड़ने पर एनाउंस कर प्रशासन और पुलिस की टीम लोगों को जगह खाली करने के लिए अलर्ट करेगी। शहर के सभी पुलिस थानों एवं बड़े सरकारी दफ्तरों, बैंकों में सायरन दुरुस्त कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक में पाक पर बम बरसाने के लिए ग्वालियर से ही मिराज विमानों ने पाक के लिए उड़ान भरी थी।

Next Post

भोपाल में आज शाम ब्लैकआउट: रेड और ग्रीन अलर्ट सायरन जारी किए जाएंगे

Wed May 7 , 2025
भोपाल: आज शाम लगभग 7:30 बजे से 7:42 बजे तक भोपाल शहर में ब्लैकआउट किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक सूचना जारी की गई है, जिसमें नागरिकों से सहयोग करने की अपील की गई है। ब्लैकआउट की शुरुआत से पहले, लगभग 7:30 बजे दो मिनट तक रेड अलर्ट सायरन (कम-ज़्यादा […]

You May Like