रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे द्वारा राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली गई. इस दौरान राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की.बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र पांडे के एक दिन के वेतन की कटौती, भगवान दास मिश्रा की वसूली कार्यों में लापरवाही के चलते दो वेतनवृद्धियां रोकने, मनोज मिश्रा द्वारा पीओएस मशीन का उपयोग न करने पर एक वेतनवृद्धि रोकने तथा राजेश निगम की बिना सूचना अनुपस्थिति पर पांच दिवस के वेतन की कटौती के निर्देश दिए गए. लापरवाही बरतने पर प्रकाश चन्द्र मिश्रा को नोटिस जारी किया गया है.
Next Post
सुबह परीक्षा शाम को परिणाम, रादुविवि ने पुनः बनाया रिकार्ड
Sat Jun 28 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने फिर एक बार फिर परीक्षा के तुरंत बाद ही परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें प्रातः परीक्षा शाम को परीक्षा परिणाम के वाक्य को चरितार्थ करते हुए शुक्रवार को जीव विज्ञान एवं अनुसंधान विभाग के तीन परीक्षा परिणाम जारी किए गए। उपरोक्त जानकारी देते हुए […]

You May Like
-
10 months ago
ऑस्ट्रेलिया ने कतर पर इज़रायल के हमले की निंदा की
-
2 years ago
रीति- रिवाज से गाय की कराई गोदभराई