
जबलपुर।तिलवारा घाट नर्मदा नदी किनारे बड़े पुल के पास नवजात शिशु का शव मिला।
पुलिस ने बताया कि दीपक बाल्मीक 25 वर्ष निवासी तिलवारा घाट ने बताया कि बीती रात वह घाट पर खड़ा था, बड़े पुल के पास एक नवजात शिशु बालक उम्र लगभग 8-9 माह का नर्मदा जी के पानी में बहकर आया है जो मृत अवस्था में पड़ा था, नाभि में नीले रंग की क्लिप लगी है ।
