सीएम को ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने सौंपा बधाई पत्र

ग्वालियर। ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद पत्र भेंट करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आपकी बहनों को बहुत संबल मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात्रि लगभग 10 बजे दिल्ली से विमान द्वारा ग्वालियर आए। विमानतल पर ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने स्वागत कर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश में लाड़ली बहनाओं के माध्यम से जो महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है और मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

इस मौके पर उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मुख्यमंत्री को ग्वालियर में लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बारे में जानकारी दी।

Next Post

महिला केे गले में झपट्टामार कर मंगलसूत्र लूटा

Thu Jun 19 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में मोटर सायकिल सवार लुटेरों ने महिला के गले में झपट्टामाकर मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव 52 वर्ष निवासी धन प्रभा परिसर त्रिमूर्तिनगर गली नम्बर 5 गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती रात लगभग 8-55 बजे वह […]

You May Like