
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में मोटर सायकिल सवार लुटेरों ने महिला के गले में झपट्टामाकर मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव 52 वर्ष निवासी धन प्रभा परिसर त्रिमूर्तिनगर गली नम्बर 5 गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बीती रात लगभग 8-55 बजे वह अपनी सहेली रेखा ठाकुर के घर किराये के मकान की जानकारी लेने 90 क्वाटर त्रिमूर्तिनगर गयी थी, रेखा ठाकुर घर पर नहीं थीं पाटन गयी थीं, वह अपनी बेटी के साथ वापस अपने घर पैदल आ रही थी, रेखा ठाकुर के घर के थोड़ी दूर पहॅुची तभी पीछे से गाड़ी में 2 लडक़े आये और उसके गले में पहना हुआ मंगलसूत्र खींचकर अनमोल नगर तरफ भाग गये।
