पंडित श्री चंद्र शेखर जोशी के श्रीमुख से होगी भागवत कथा

बागली।श्री नागर चित्तौड़ा महाजन समाज बागली द्वारा स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर गुप्ता धर्मशाला परिसर में दिनांक 19 से 26 सितम्बर तक पंडित श्री चंद्रशेखर जोशी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

समाज के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता एवं सचिव हम गुप्ता ने बताया आयोजन की सफलता का यह सतत 70 वाॅं वर्ष है, जिसे लेकर समाज बंधु व मातृशक्ति संपूर्ण व्यवस्था में जुटे हुए हैं। पंडित श्री जोशी ने बताया श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण सीधे ईश्वर से साक्षात्कार है ओर यही मोक्ष का द्वार है। दिनांक 19 सितम्बर प्रथम दिवस श्री गोकर्ण कथा व भागवत महात्म्य, द्वितीय दिवस दिनांक 20 सितम्बर को महाभारत व राजा परीक्षित कथा, तृतीय दिवस दिनांक 21 सितम्बर को मां अनसुईया कथा व ध्रुव चरित्र वर्णन, चतुर्थ दिवस दिनांक 22 सितम्बर को महाराज जड़ भरत व भक्त प्रहलाद की कथा, पंचम दिवस दिनांक 23 सितम्बर को सूर्यवंश के राजाओं का वर्णन रामावतार व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, छष्टम दिवस दिनांक 24 सितम्बर को पूर्ण ब्रह्म भगवान की बाल लीला एवं गोवर्धन पुजा व छप्पन भोग का आयोजन, सप्तम दिवस दिनांक 25 सितम्बर को कंस वध व श्री कृष्ण रूखमणी विवाह व रूखमणी हरण कथा तथा अंतिम दिवस दिनांक 26 सितम्बर को सुदामा चरित्र के साथ कथा का विश्राम होगा। महाआरती पश्चात श्रीमद् भागवत महापुराण की नगर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

समाज बंधु व मातृशक्ति ने धर्मालु जनों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर पूण्य लाभ अर्जित करें।

कथा का समय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। सेवानिवृत्ति बैंक कर्मचारी श्रद्धालु मांगीलाल योगी ने बताया कि कथा पढ़ने की बजाय कथा सुनने में अधिक आनंद आता है और ईश्वर के प्रति लगन और बढ़ जाती है। जब अन्य भक्तों को झूमते गाते कथा श्रवण करते देखते हैं तो मनको बहुत अच्छा लगता है साथ ही बताया कि विगत 10 वर्षों से वह स्वयं यहां पर आयोजित कथा सुनने आ रहे हैं।

Next Post

गांव-गांव में विकास को गति देने, पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाने तथा किसानों सहित आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है- पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष: डॉ. कुसमरिया  

Fri Sep 18 , 2026
दमोह। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हटा में आयोजित शिविर के प्रारंभ में हटा विधायक उमा देवी खटीक व कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल पर उपलब्ध जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की जानकारी ली तथा हितग्राहियों से संवाद कर […]

You May Like