
सीहोर. ग्रामीणों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया व राजस्व अमला उस वक्त हतप्रभ रह गया जब अतिक्रमणकारी ग्रामीण व उसकी पत्नी ने अमले पर दरांता निकाल लिया और गाली गलौच की. नायब तहसीलदार ने प्रकरण दर्ज कराने के लिए पटवारी को निर्देश दिए हैं.
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के ग्राम बिलकिसगंज व खेड़ली के सैकड़ों किसानों की शिकायत मिलने पर गुरुवार को तहसीलदार द्वारा अमले के साथ शासकीय रास्ते पर अवैध निर्माण एवं खुदाई के विरुद्ध कार्यवाही की गई. मौके पर उपस्थित किसानों एवं पंचायत सरपंच ने बताया कि इस जगह से वर्षों पुराना सरकारी रास्ता है. जिसमें शासन द्वारा ग्रेवल रोड़ में पुलिया सैंक्शन कर शासन की एजेंसी आरईएस द्वारा रोड़ बनवाया था जो ग्रेवल रोड़ निर्माण बिलकिसगंज जोड़ से खेड़ली दूर सिंह के मकान से छोटे राम के मकान तक है.
बताया जाता है कि ग्राम के ही एक व्यक्ति रतन सिंह द्वारा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर अपने सहयोगी के साथ ट्रैक्टर से शासकीय रास्ते को न सिर्फ खोदा गया बल्कि उक्त रास्ते पर झोपड़ी निर्माण का कार्य कर सैकड़ों किसानों के निकासी वाले रास्ते को रोकने का प्रयास किया जा रहा था. शिकायत पर तहसीलदार द्वारा अमले के साथ शासकीय रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण और खुदाई के विरुद्ध कार्यवाही की गई. कार्रवाई के दौरान रतनसिंह द्वारा किए जा रहे शासकीय रास्ते के अतिक्रमण को हटाया गया. रतन सिंह उसकी पत्नी वह विवाद करने लगे और रतन सिंह की पत्नी हाथ में हंसिया लेकर गाली-गलौच करने लगी. तहसीलदार ने रतन सिंह को शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर, आरईएस का रोड़ खोदने एवं रोड़ के दोनों तरफ स्थित बिना अनुमति के पेड़ कांटे जाने के संबंध में प्रकरण दर्ज कर पटवारी को निर्देश किया. मौके पर खेड़ली सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम मीणा, राधेश्याम, प्रीतम मेवाड़ा, पंकज परमार, गब्बर मेवाड़ा, नीरज, राकेश हाड़ा, शुभम, लकी हाड़ा, अजब सिंह, डॉ मानसिंह, कमलेश, रामभरोस मालवीय, रतन सिंह मालवीय, कुलदीप, अर्जुन, अनिल मालवीय आदि उपस्थित थे.
नपा ने बायपास चौपाटी से चलाई अतिक्रमण विरोधी मुहिम
आष्टा. नपा ने नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने, नगर को सुंदर बनाने के लिए एक तरफ जहां अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई. वहीं दूसरी ओर हटाएं गए अतिक्रमण स्थान को सुरक्षित रखने के लिए तार फैंसिंग करवा कर उसमें पौधे लगें गमले रखवा कर हरा-भरा क्षेत्र बनाने की सराहनीय पहल की है.सीएमओ राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ मुहिम बायपास चौपाटी से प्रारंभ हुई.
