कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने स्वयं के खर्च से बना डाली सड़क

बमूलिया. समीपस्थ ग्राम बमूलिया में खेतों पर जाने वाले रास्ते में बारिश के दिनों में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. ग्रामीणों व स्कूली के बच्चों को बारिश के दिनों में आने-जाने में काफी परेशानी होती थी. सैकड़ों किसानों ने स्वयं पैसे इकट्ठे कर मुरम वाली सड़क बनाई. जिससे अब कीचड़ से मुक्ति मिलेगी.

किसान हरिओम परमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में किसानों ने सड़क बनाने के लिए प्रत्येक किसान से प्रति एकड़ एक हजार रुपए इक_े किए. कुल तीन लाख रुपए जमा हुए. किसानों ने मिलकर ढाई किलोमीटर लंबे रास्ते पर मुरम डलवाई. जिससे बारिश में उन्हें निकलने व बच्चों को स्कूल आने में परेशानी न हो.

किसानों का कहना है कि पहले ग्राम पंचायत और जिला पंचायत सदस्य को भी इस संबंध में आवेदन दिया था. समस्या बताई थी. लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. खेतों तक जाने के लिए कोई सड़क नहीं थी. बारिश में कीचड़ भर जाता था. वाहन चलाना मुश्किल हो जाता था. किसानों द्वारा ढाई किमी बनाई गई सड़क राम मंदिर से भैसाखेड़ी और उलझावन की ओर जाती है. जिससे किसानों को खेत तक पहुंचने में राहत मिलेगी. मामले में सरपंच रामस्वरूप विश्वकर्मा व सचिव महेश परमार का कहना है कि हमारे पास कोई आवेदन नहीं आया है. यदि आवेदन दिया भी होता तो पंचायत को मुरमीकरण करवाने का अधिकार नहीं है.

Next Post

दो मिनट की आंधी ने मचाई तबाही, बैतूल के धाराखोह में भारी नुकसान

Thu Jun 12 , 2025
बैतूल जिले के नजदीकी वन ग्राम धाराखोह में सोमवार शाम अचानक आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। करीब दो मिनट तक चली आंधी ने गांव की तस्वीर ही बदल दी। दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़े, जिससे रास्ते बंद हो गए और बिजली के खंभे गिरने से पूरा […]

You May Like