हातोद: हातोद क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान में अज्ञात बदमाशों ने एक कमरे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि रात एक बजे से सुबह पांच बजे के बीच की है.
थाने पहुंचे 46 वर्षीय फरियादी लियाकत अली मंसुरी निवासी भोई मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि कब्रिस्तान में बने कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और वहां रखी चार एलईडी टीवी, 25 एलईडी बल्ब और अन्य सामान चोरी कर ले गए. फरियादी की शिकायत पर हातोद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश कर रही है.
