प्रेमिका को मारने के बाद प्रेमी की एक्सीडेंट में मौत

ब्यावरा। मलावर थानांतर्गत जंगल से 17 साल की नाबालिग का सिर कटा शव मिला था. ये करीब 7 दिन पुराना है. कंकाल में बदल चुकी खोपड़ी धड़ से करीब 50 फीट दूर मिली है. पुलिस के मुताबिक, हत्या उसके बॉयफ्रेंड अंकित मालवीय ने 30 सितंबर को की थी. अंकित की उसी दिन सडक़ हादसे में मौत हो गई थी.

नाबालिग राजगढ़ के करेड़ी गांव में अपने मामा के साथ रहती थी. वह 30 सितंबर से लापता थी. परिजन ने राजगढ़ के कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जांच में उसका संपर्क जमोनिया गणेश गांव के अंकित से सामने आया. सीसीटीवी फुटेज में उसे अंकित के साथ बाइक से शमशेरपुरा की ओर जाते देखा गया था.

पुलिस ने अंकित की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि उसकी हाल ही में अपने मामा के बेटे अभिषेक से कई बार बात हुई थी. पुलिस ने अभिषेक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया तो पूरा मामला खुल गया.

शव के पास मिली आरी, पेड़ पर फंदा

अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को जंगल से नाबालिग का शव बरामद कर लिया. शव के पास से आरी और पेड़ पर रस्सी से बना फंदा भी मिला है. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल भेजा है. मलावर थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने कहा- प्रकरण राजगढ़ कोतवाली में दर्ज है. अंकित ने लडक़ी की हत्या क्यों की, इसकी जानकारी निकाल रहे हैं.

हत्या करने के बाद खुदकुशी करने की कोशिश की

पुलिस के मुताबिक, अंकित पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था. दो साल से नाबालिग के संपर्क में था. उसने नाबालिग को 30 सितंबर को मिलने बुलाया था. लडक़ी बस में बैठकर करेड़ी से राजगढ़ पहुंची. यहां से अंकित के साथ बाइक पर बैठकर ब्यावरा की ओर निकली. दोनों जंगल के भीतर गए. यहां विवाद होने पर अंकित ने उसकी हत्या कर गर्दन आरी से काट दी. इसके बाद खुदकुशी की कोशिश की. इसके बाद उसने अभिषेक को फोन कर पूरी बात बताई. फिर बाइक लेकर जंगल से निकला. हड़बड़ाहट में रास्ते में ट्रक से टक्कर हो गई. मौके पर ही अंकित ने दम तोड़ दिया.

Next Post

बाईक सवार को टक्कर मार गया वाहन, मौत

Wed Oct 7 , 2026
खिलचीपुर। मंगलवार रात सडक़ हादसे में 43 वर्षीय हजारीलाल तंवर की मौत हो गई. गंभीर हालत में उन्हें खिलचीपुर अस्पताल से झालावाड़ ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ, परिजन बिलखते रहे. बिसलाई गांव निवासी हजारीलाल मंगलवार को […]

You May Like