बाईक सवार को टक्कर मार गया वाहन, मौत

खिलचीपुर। मंगलवार रात सडक़ हादसे में 43 वर्षीय हजारीलाल तंवर की मौत हो गई. गंभीर हालत में उन्हें खिलचीपुर अस्पताल से झालावाड़ ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ, परिजन बिलखते रहे. बिसलाई गांव निवासी हजारीलाल मंगलवार को तलावड़ा से अपने गांव लौट रहे थे. गांव से करीब एक किलोमीटर पहले अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में उनके एक पैर और एक हाथ में फ्रैक्चर हुआ, सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. रात करीब 8 बजे परिजन उन्हें खिलचीपुर अस्पताल लाए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए झालावाड़ रेफर कर दिया. एंबुलेंस से ले जाते समय करीब 35 किमी दूर घाटोली के पास उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई. मौत के बाद परिजन शव को वापस खिलचीपुर अस्पताल ले आए. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन की तलाश कर मामले की जांच कर रही है.

Next Post

ढलान पर न्यूट्रल होकर पलटा मुरम से भरा ट्रैक्टर

Wed Oct 7 , 2026
ब्यावरा। कुरावर थाना इलाके में स्थित जामुनिया गणेश में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है. ट्रॉली में मुरम भरकर ला रहे एक ग्रामीण का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी लगते ही […]

You May Like