ढलान पर न्यूट्रल होकर पलटा मुरम से भरा ट्रैक्टर

ब्यावरा। कुरावर थाना इलाके में स्थित जामुनिया गणेश में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है. ट्रॉली में मुरम भरकर ला रहे एक ग्रामीण का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु की. हालांकि, ग्रामीणों ने पहले ही कड़ी मशक्कत के बाद चालक का को पलटे ट्रैक्टर के नीचे से निकाल लिया था.

जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ. भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन के पास ही घाटी पर हुए हादसे में 55 वर्षीय राम सिंह चंद्रवंशी निवासी जामुनिया गणेश की मौत हो गई है. ट्रैक्टर पलटने से चालक नीचे दब गया था, जिसके चलते वो बुरी तरह कुचल गया. घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण दौडक़र मौके पर पहुंचे.

जैसे – तैसे ट्रैक्टर को सीधा किया और चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने जरूरी परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर कुरावर पुलिस मौके पर पहुंची, मामले को जांच में लिया है. बताया जा रहा है कि, ग्रामीण के घर के सामने रास्ते पर कीचड़ बनी रहती है, जिसपर आए दिन राहगीरों के साथ साथ उनके परिवार के लोग हादसों का शिकार होते रहते हैं. ऐसे में राम सिंह चंद्रवंशी ने रास्ते पर मुरम डालकर उसे ठीक करने का निर्णय लिया. इसी के चलते वो अपना ट्रैक्टर- ट्राली लेकर अलसुबह ही निकल गए थे. मुरम भरकर लौटते समय घाटी पर ढलान होने से ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया.

Next Post

जहरीले बीज खाने से छह बच्चे बीमार

Wed Oct 7 , 2026
श्यामपुर। ग्राम मुख्तार नगर में बीती शाम रतनजोत के बीज खाने से छह बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. खेत में खेलते समय बच्चों ने रतनजोत के फल के बीज खा लिए. कुछ देर बाद उनकी हालत बिगडऩे लगी और वे बेसुध होने लगे. परिजन उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, […]

You May Like