अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरे जूनियर डॉक्टर की मौत

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी चौकी स्थित साईं कॉलोनी यश हाइट अपार्टमेंट की चौथी मंजिला से गिरे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी अनुसार मूलतः दतिया निवासी भानू मोहर पिता महेश मोहर 29 वर्षीय, जबलपुर में धनवंतरी साईं कॉलोनी में यश हाइट अपार्टमेंट में किराए से रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

जिसकी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल कर रही है।‌ मृतक ने आत्महत्या की है या वह हादसे का शिकार हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, परिजन जबलपुर के लिए रवाना हो गए हैं पुलिस मौके पर लोगों के बयान दर्ज करने के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Next Post

विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन, क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता: विधायक मोहन

Sat Jan 31 , 2026
कुरावर: कुरावर क्षेत्र में विधायक मोहन शर्मा ने ग्रामीण अंचलों में तीन करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रमों की सहभागिता की.विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्रामीण जनता को मूलभूत […]

You May Like