कुरावर: कुरावर क्षेत्र में विधायक मोहन शर्मा ने ग्रामीण अंचलों में तीन करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रमों की सहभागिता की.विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्रामीण जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का मुख्य लक्ष्य है.ग्राम लशकरपुर में एक करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पीएम हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का भूमि पूजन किया.
ग्राम में ही 10 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. ग्राम बिंजवा के विजवा रास्ते पर 10 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण तथा ग्राम चौकी में 20 लाख रुपए की पुलिया निर्माण का भूमि पूजन किया गया. ग्राम लसुलिया हाजी में 10 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम तक रास्ते के निर्माण एवं 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया.
ग्राम पालखेड़ी में 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत काकरिया मीना में 20 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. ग्राम पंचायत पालखेड़ी में 37 लाख 49 हजार रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया. ग्राम बलवा भट्ट में 9 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बने आंगनबाड़ी भवन तथा ग्राम बिंजवा में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया.
कार्यक्रम को मेें भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजकिशोर, जिला मंत्री डॉ. कैलाश वैष्णव, मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश मंडलोई, रवि मीणा, सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में सरपंच फूल सिंह चौधरी, मनोज कलावत, दिनेश दांगी, जगदीश उमरी, गुड्डू जाटव, ज्वाला प्रसाद बुंदेला, सरपंच रामस्वरूप मीणा, लखन राजपूत, अशोक मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे.
