मप्र को मिली 8,010 करोड़ की टैक्स डिवोल्यूशन किश्त, CM डॉ यादव ने जताया PM मोदी का आभार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त के रूप में एक लाख 9 हजार 19 करोड़ रुपए जारी करने के निणर्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों की आर्थिक समृद्धि के प्रयास निरंतर जारी हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त में मध्यप्रदेश के लिए 8 हजार 10 करोड़ रुपए शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिरिक्त कर वितरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

Next Post

सचिन सिवाच ने वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता

Sat Aug 1 , 2026
ग्लासगो, 01 अगस्त (वार्ता) भारत के सचिन सिवाच ने आखिरी राउंड में ज़बरदस्त वापसी करते हुए नामीबिया के ट्राइअगेन मॉर्निंग न्डेवेलो को 3-2 के स्प्लिट फ़ैसले से हराया और पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आखिरी राउंड से पहले पीछे चल रहे भारतीय बॉक्सर ने […]

You May Like