EWS आवास लेकर हितग्राहियो ने दिया किराए पर

रीवा। नगर निगम द्वारा ईडब्ल्यूएस आवासो में स्वामित्व संबंधी सर्वेक्षण कराया जा रहा है. अधिकांश हितग्राहियो ने अपने आवास को किराए पर दे रखा है खुद नही रहते. सर्वे के बाद आवंटित हितग्राहियो पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी.

गोल क्वार्टर्स स्थित कुल 504 एएचपी आवासों में से जी1, जी2, जी3, जी13, जी14, जी15, एवं जी16 ब्लॉकों में सर्वेक्षण किया गया, जिसमें कुल 136 हितग्राहियों से जानकारी ली गई. सर्वेक्षण में पाया गया कि 63 हितग्राही स्वयं अपने आवंटित भवन में निवास कर रहे हैं, जबकि 10 आवास ताला बंद पाए गए. शेष 53 आवास ऐसे मिले, जिन्हें हितग्राहियों द्वारा किराए पर देकर शासन के नियमों के विरुद्ध लाभ लिया जा रहा है. इनमें जी1 मकान क्रमांक 07 उमाशंकर द्विवेदी द्वारा मुन्नालाल को किराए पर दिया गया है, कमरा क्रमांक 09 दीपक शुक्ला, कमरा क्रमांक 13 दिव्या भुजवा, कमरा क्रमांक 17 आशा खटिक, कमरा क्रमांक 23 सीता खटिक, कमरा क्रमांक 24 धनेन्द्र सेन, कमरा क्रमांक 30 मुन्नी बाई, कमरा क्रमांक 34 दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य मकानों को भी किराए पर दिया गया है. किरायेदारों द्वारा बताया गया कि वे स्वयं के मकान में निवास कर रहे हैं. निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के सख्त निर्देश हैं कि इन 53 मामलों में शासन के नियमों के अनुसार विधिवत कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से किराए पर दिए गए आवासों को तत्काल खाली कराया जाए. सर्वेक्षण दल में मुख्य रूप से सहायक यंत्री राजेश कुमार चतुर्वेदी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट टीम से वरुण मिश्रा, उडऩदस्ता दल से सूर्यकुमार तिवारी, जे.पी. विश्वकर्मा, भैयालाल यादव, रवी यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

पोषण आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति विषय पर मंडला में शिविर आयोजित

Fri Aug 8 , 2025
मंडला। पोषण आहार, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के महत्व को ध्यान में रखते हुए आज जिला योजना भवन मंडला में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस, होमगार्ड, एसएएफ, सीआरपीएफ के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन कुल लगभग 125 की संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में वरिष्ठ […]

You May Like