विजय मनोहर कुलगुरु नियुक्त

भोपाल, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी को बनाया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार माखनलाल चतुर्वेदी राष्‍ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल महापरिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विजय मनोहर तिवारी को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल का कुलगुरु नियुक्त किया गया है।

श्री तिवारी का कार्यकाल 4 वर्ष की अवधि के लिये रहेगा।

 

Next Post

प्रदेश को विकसित बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति सहित अनेक नीतियां स्वीकृत

Tue Feb 11 , 2025
भोपाल, 11 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश को विकसित एवं समृद्ध राज्य बनाने के लिए औद्योगिक संवर्धन नीति 2025 की स्वीकृति दी गयी है। इसके अंतर्गत 10 सेक्टर विशिष्ट नीतियों यथा कृषि, […]

You May Like