पोषण आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति विषय पर मंडला में शिविर आयोजित

मंडला। पोषण आहार, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के महत्व को ध्यान में रखते हुए आज जिला योजना भवन मंडला में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस, होमगार्ड, एसएएफ, सीआरपीएफ के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन कुल लगभग 125 की संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर में वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. रमेश टेवानी द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि संतुलित पोषण न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। खराब आहार अवसाद, तनाव व चिड़चिड़ापन जैसे मानसिक लक्षणों को बढ़ा सकता है। साथ ही, नशा मुक्ति में आहार की भूमिका अत्यंत अहम होती है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित इस सत्र में डॉ. टेवानी ने पुलिसकर्मियों को कार्य के दौरान उत्पन्न तनाव को नियंत्रित करने की व्यावहारिक विधियाँ साझा कीं और दैनिक जीवन में अपनाई जा सकने वाली सरल स्वास्थ्य आदतों पर प्रकाश डाला।

इस शिविर का उद्देश्य पुलिस बल व उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।

Next Post

नाबालिगों की लापरवाह ड्राइविंग से बढ़ रहा खतरा

Fri Aug 8 , 2025
मंडला। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों की जमकर अनदेखी हो रही है। नाबालिग बिना लाइसेंस तेज रफ्तार में बाइक चलाते, बुलेट से पटाखा जैसी आवाज निकालते, सायरन बजाते और सड़कों पर स्टंट करते आम दिखते हैं। रोकने पर ये किशोर अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते हैं। हाल […]

You May Like