श्यामपुर। शासकीय महाविद्यालय की मांग को लेकर एनएसयूआई ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जतायाव तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में जल्द से जल्द शासकीय कॉलेज खोलने की मांग की गई. तहसीलदार ने मांग को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने कहा कि श्यामपुर के विद्यार्थियों को भी अपने क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन द्वारा जल्द ही कॉलेज की स्थापना के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो एनएसयूआई व्यापक आंदोलन करेगी. धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, रामनारायण शर्मा, राम गोपाल मुकाती, नर्वदा प्रसाद, प्रहलाद सिंह, यशवंत सिंह एवं युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा आदि उपस्थित थे. इसके अलावा एनएसयूआई श्यामपुर के कार्यकर्ता इरफान खान, साहिल गुफरान, जीशान, विवेक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
